फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कालेज ने जीती सांस्कृतिक प्रतियोगिता

Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जनता इंका ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सभी छह सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वापस लौटने पर प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पांच से सात दिसंबर तक हल्द्वानी में राज्य स्तरीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन वर्गों में छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी छह प्रतियोगिताओं में जिले का नेतृत्व कर रही जनता इंका ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोमवार को स्कूल परिसर में प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डा. सतीश अरोरा ने बताया कि उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं एक ही विद्यालय में जीती हों। वहां विद्यालय प्रबंध समिति के महामंत्री ओमप्रकाश अरोरा, कोषाध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल, महेश तिवारी, बीसी डूंगराकोटी, मनोज जौहरी, विजय त्रिवेदी, अमित कपूर, दीप्ति सुंदर मलिक, वीरेंद्र जोशी, अर्जुन सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें