फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन छोड़ने के बहाने महिला से दुराचार

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। महिला से उसके परिचित ने रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार कर दिया। मामले की जानकारी पीड़ित महिला ने पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी एक महिला का पति ड्राइवर है। जिसका सिडकुल में एक दुकानदार के साथ उसका उठना बैठना है। बीते 18 नवंबर को महिला का पति हरिद्वार में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। सूचना पर महिला घर से हरिद्वार जाने के लिए निकली। इस बीच कुछ ही दूरी पर परिचित दुकानदार मिल गया और रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कहते हुए अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि परिचित ने रास्ते में एक मेडिकल स्टोर से नशीली दवाई ली और उल्टी की दवाई बताकर उसे खिला दी। दवाई खाने के कुछ देर बाद ही वह बेहोश हो गई। इस पर वह दुकानदार उसे अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। करीब दो घंटे साथ रखने के बाद उसे अर्द्धबेहोशी की हालत में रेलवे स्टेशन पर ही छोड़ दिया। होश आने पर उसने मोबाइल पर घटना की जानकारी पति को दी और हरिद्वार पहुंच गई। बुधवार सुबह हरिद्वार से लौटे पति-पत्नी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए उसकी दुकान पर दबिश दी। लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें