शांतिपुरी। पूर्व डायरेक्टर दुग्ध संघ नेत्र सिंह देउपा ने कहा कि कृषि के बाद दुग्ध व्यवसाय ही एक ऐसा मात्र विकल्प है जो ग्रामीण निर्बल वर्ग को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने में सक्षम है। देउपा रविवार को दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति नंबर चार जयग्राम के बोनस वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। दुग्ध समिति में सर्वाधिक दुग्ध आपूर्ति करने पर कमला देवी ने 4259 रुपए बोनस प्राप्त कर प्रथम स्थान लिया। कुंदन सिंह 3673 रुपए प्राप्त कर द्वितीय तथा विभूति मंडल 3190 रुपए लेकर तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 83719 रुपए का बोनस 79 सदस्यों को वितरित किया गया। यह बोनस वर्ष 2013-14 तक के दुग्ध उत्पादन राशि से प्रदान किया गया। सदस्यों को उपहार आदि भी प्रदान किए गए। क्षेत्र पर्यवेक्षक नवीन भट्ट ने समिति की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। समिति अध्यक्ष भोला पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राम सिंह कोरंगा, सचिव खीम सिंह, रमेश भगत, मोहन दानू, लाल सिंह, एनएन पाठक, नारायण सिंह, दलीप मेहता, डिगर सिंह कोरंगा, बहादुर सिंह, मान सिंह आदि मौजूद थे।