काशीपुर। बाजपुर रोड पर तीर्थ द्रोणासागर परिसर स्थित डमरू वाले बाबा मंदिर में शनिवार देर रात चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। डमरू वाले बाबा मंदिर के पुजारी रमेश चंद्र मौलखी पुत्र हरीदत्त मौलखी के मुताबिक शनिवार देर रात दो लोग मंदिर में चढ़ावे के 260 रुपए और मंदिर में लगी दो सीएफएल ले जा रहे थे। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सोना सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी बड़ी बरखेड़ी बताया। आरोपी के पास से चोरी किए गए 260 रुपये बरामद हुए। फरार व्यक्ति इसी के गांव का रहने वाला दिलबाग सिंह है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।