काशीपुर। मोहल्ला पक्काकोट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है उसकी पुत्री शनिवार रात घर से कपड़े, शादी के लिए बनाए गहने लेकर कहीं चली गई। पीड़ित ने एक युवक पर पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।