फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार को कालेज प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के डायरेक्टर डा.गौतम सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि विधायक डा.शैलेंद्र मोहन सिंघल ने किया। कालेज की प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डा.सिन्हा ने बच्चों से समय का सदुपयोग करने, खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई पर ध्यान देने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि विधायक डा.सिंघल, डा.योगेश शर्मा ने बच्चों से प्रश्न पूछने की आदत डालने, ध्यान पूर्वक पढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीएस शाक्य ने विद्यालय की प्रगति आख्या पढ़ी। छात्रों को प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों दिनेश शर्मा, शिवप्रकाश गोयल, अवलोक गोयल, दर्शन दयाल अरोरा आदि ने संबोधित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मदनपाल सिंह, बलकरन सिंह, शरत गोयल, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरगोविंद प्रसाद सिंघल, पुष्पेंद्र सिंघल, पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि सिंह, प्रेमप्रकाश सिंघल, खूब सिंह चौहान, अतीकुर्रहमान रहबर, तरुण गहलौत, दूल्हे खां, चौधरी बृजवीर सिंह, राकेश रस्तोगी, संजय गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें