रुद्रपुर। पेयजल एवं शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी 28 अक्तूबर को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। वे प्रात:साढे़ पांच बजे लोनिवि विश्राम गृह पहुंचने के बाद दस बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। सायं चार बजे खटीमा को प्रस्थान करेंगे। 29 को 11 बजे खटीमा ब्लाक में आयोजित शिविर में भाग लेंगे। 30 अक्तूबर को रुद्रपुर में ब्लाक कार्यालय में जनसमस्या निवारण शिविर में प्रतिभाग करेंगे।