खटीमा। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने पालीटेक्निक कालेज भवन की भूमि का पूजन कर आधारशिला रखी। कृषि फार्म की 118 स्क्वायर मीटर भूमि पर कालेज भवन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के लिए 2.67 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। विधायक धामी ने कहा कि पिछले सत्र में पालीटेक्निक कालेज स्वीकृत किया गया था। जिसकी कक्षाएं किराए के भवन में चल रही हैं। अब शासन ने भवन निर्माण को 2.67 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। विधायक धामी ने कहा कि कालेज खोले जाने से सीमांत क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। निर्माण इकाई के जेई आरएस बिष्ट ने कहा कि दो वर्ष में निर्माण पूर्ण करा लिया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल बोरा, नवीन बोरा, हिमंाशु बिष्ट, जगदीश भंडारी, विपिन राणा, कन्हैया, मिट्ठू राणा आदि थे।