जसपुर। नादेही पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों द्वारा असलियत जाने बिना एक युवक को हिरासत में लिए जाने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महुवाडाबरा निवासी एक युवक ने कहा कि शुक्रवार को विनीत पुत्र योगेश, प्रशांत पुत्र चुनमुन, आकाश पुत्र मनोज, दिवाकर पुत्र विनोद, ललित पुत्र विरेलू, गट्टू निवासीगण जसपुर ने हथियारों, लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर उसकी पुत्री, पत्नी, बहन से छेड़छाड़ की। जसपुर निवासी दूसरे पक्ष के युवक ने कहा कि उसकी बहन महुवाडाबरा के एक इंटर कालेज में अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने जा रही थी। तभी रास्ते में महुवाडाबरा निवासी शाहनबाज, मोहसिन ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने दोनों पक्ष की एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।