फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर लगाया 50 हजार मांगने का आरोप

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता ने ग्राम प्रधान पर खाद्यान्न प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के एवज में 50 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है। गल्ला विक्रेता ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई कर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम सभा मदनापुर के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कुंवर सिंह कोरंगा ने डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उसने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा सस्ता गल्ला की दुकान चलाने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की जा रही है। मना करने पर प्रधान द्वारा खाद्यान्न प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं। जिससे वह खाद्यान्न नहीं उठा पा रहा है। विक्रेता ने मामले में कार्रवाई कर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की। डीएम ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें