फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे : सिंह

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। नियमितीकरण और फिटमेंट की मांग को लेकर चीनी मिल कर्मियों का क्रमिक अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ठा. प्रेमप्रकाश सिंह ने कहा कि श्रमिकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने घटनास्थल पहुंचकर कार्मिकों की मांग का समर्थन भी किया। समाजवादी श्रमिक संघ (इंटक) के बैनर तले चीनी मिल में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के धरना देकर प्रदर्शन किया। यूपी के पूर्व मंत्री ठा. प्रेमप्रकाश सिंह ने धरना स्थल पहुंच कर्मियों की मांग को जायज बताया। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से मिल में दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत कर्मी लंबे समय से नियमितीकरण की मांग करते आ रहे हैं। फिटमेंट की मांग भी काफी पुरानी है। जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद मिल प्रबंधन की लापरवाही से इन कार्मिकों को अपना हक नहीं मिल रहा है। इस मौके पर इंटक महामंत्री राजेंद्र बुदलोकोटी, हरप्रसाद, गौरीशंकर, देवानंद सिंह, कपूर चंद, महेंद्र सिंह, लखविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें