फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद भी हत्या का नहीं हुआ खुलासा

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। गांगूवाला निवासी नीरा विक्रेता जयप्रकाश की हत्या का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। हिरासत में लिए नामजद शिक्षक और मृतक की पत्नी से भी पुलिस कुछ भी नहीं उगलवा सकी। 12 अक्तूबर की रात को जयप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव संयासियोंवाला रोड पर ग्राम अहमदनगर के पास सड़क के किनारे पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक की मां विरमो देवी ने चमनबाग निवासी शिक्षक हरजीत सिंह, उसके पुत्र दीपक, मृतक की पत्नी सुनीता, मृतक के पुत्र विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस जांच की सुई अब मृतक द्वारा बेचे अपने घर के 9 लाख रुपए पर अटकी है। पुलिस कर्मी बैंकों के खाते खंगाले में जुटे हैं कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहां है। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि मृतक ने अपना घर बेचने के बाद रुपए यदि किसी बैंक में जमा कर दिए हैं तो यह माना जाएगा कि अवैध संबंधों के चलते नीरा विक्रेता की हत्या की गई है। यदि रुपए बैंक में नहीं डाले हैं तो रुपयों के लिए किसी ने उसकी हत्या की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें