फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर स्टेडियम में भी बनेगा तरणताल!

Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर स्टेडियम में काफी समय से लोग स्वीमिंग पुल बनाए जाने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए जिला खेल कार्यालय ने दो वर्ष पूर्व स्वीमिंग पुल निर्माण के लिए करीब एक करोड़ 57 लाख 75 हजार का प्रस्ताव खेल निदेशालय को भेजा था, लेकिन निदेशालय ने बजट जारी नहीं किया। पिछले दिनों डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय ने स्वीमिंग पुल बनाए जाने पर दिलचस्पी दिखाई थी। इसके बाद खेल विभाग फिर सक्रिय हो गया है। खेल विभाग ने स्टेडियम में 50 मीटर लंबा और 21 मीटर चौड़ा आधुनिक सुविधाओं से युक्त तरणताल बनाने के लिए आरईएस को आगणन तैयार करने को कहा है। जिला क्रीड़ाधिकारी सुरेश चंद्र पांडे ने बताया कि आगणन तैयार होने के बाद स्वीमिंग पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव जिला योजना में रखा जाएगा। धन जारी होने के बाद तरणताल बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वीमिंग पुल के साथ ही प्रशिक्षण के लिए भी छोटा स्वीमिंग पुल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें