फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा विधानसभा से चुनाव लड़ने में कोई परहेज नहीं : बेहड़

Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। लगता है ऊधमसिंह नगर की राजनीति नई करवट लेने वाली है। रुद्रपुर के पूर्व विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता और पार्टी संगठन आदेश देगा तो वह उसका पालन करेंगे और किच्छा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि तहसील के पुनर्निर्माण का श्रेय लेने वाले लोग भाजपा सरकार में क्यों खामोश रहे। जनता इसका जवाब मांग रही है। शनिवार को बेहड़ एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब हुए। कहा कि जब वह स्वास्थ्य मंत्री रहे तो उस समय किच्छा क्षेत्र रुद्रपुर विधानसभा में आता था। वह लगातार 18 वर्ष तक यहां से विधायक रहे। इस कारण उनका यहां की जनता के साथ अटूट रिश्ता है। ऐसे में किच्छा विधानसभा से चुनाव लड़ने में उन्हें कोई गुरेज नहीं है। उन्होंने पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह जनता से चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए उनका कोई अहित नहीं कर सकता है। इसलिए उन्हें निडरता के साथ नगरपालिका के लिए विकास की योजनाएं चलानी चाहिए। एक सवाल के जवाब में बेहड़ ने बताया कि कुछ लोग सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर खुरपिया फार्म की जमीन पर सरकार द्वारा स्टोन क्रेशर लगाए जाने की बात कर रहे हैं, जो पूरी तरह निराधार है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, भूपेंद्र चौधरी, दलजीत खुराना, गुलशन सिंधी, कुलदीप लक्की, गुड्डू तिवारी, दर्शन कोली, मेजर सिंह, नजाकत खान, मिस्वाउदीन मलिक, हाजी शरीफ अहमद, गौरव अरोरा, मिस्वाल कुरेशी, इदरीस कुरेशी, बब्बू मक्कड़, अशोक चुघ, डीके सिंह, केवल हुड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें