बाजपुर। एक कंफेक्शनरी की दुकान पर तीन महिलाओं को सामान चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर थैले से सामान बरामद हो गया। व्यापारी तीनों महिलाओं को कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां माफी मांगने पर महिलाआें को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। बुधवार को सुबह मेन रोड स्थित जगदीश गोयल कंफे क्शनरी की दुकान पर तीन महिलाएं पहुंचीं। इस दौरान दुकानदार अन्य ग्राहकों के साथ व्यस्त था। मौका पाकर महिलाआें ने साबुन, नमकीन के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक आदि सामान चोरी कर थैले में भर लिया और जाने लगीं। शक होने पर दुकानदार ने महिलाओं को रोककर थैले की तलाशी ली। जिससे दुकान से उठाया गया सामान बरामद हो गया। मौके पर अन्य व्यापारी बी पहुंच गए। वे तीनों महिलाओं को लेकर कोतवाली पहुंचे। महिलाओं के माफी मांगने पर मामला रफा-दफा हो गया। महिलाएं गुलरभोज की बताई गई हैं। तीनों महिलाएं सूट पहने थीं और एक महिला की गोद में एक वर्षीय बालक भी था।