खटीमा। देवभूमि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह रौतेला ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में छात्रों की कम होती संख्या पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या तभी बढ़ सकती है जब विद्यालयों में मानकों के अनुसार शिक्षक हों और वहां शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को नौकरियों में प्राथमिकता मिलेे। कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सभी प्रकार की सुविधाएं, व्यवस्थाएं के साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त प्रशिक्षित अध्यापकों की नियुक्ति के बाद भी छात्र संख्या घटना चिंतनीय है जबकि निजी विद्यालयों में छात्रों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने शासकीय विद्यालयों में पहली कक्षा से ही संस्कृत और अंग्रेजी पढ़ाने की भी मांग की है।