फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य निरंजननाथ सम्मान से नवाजे जाएंगे चीमा

Wed, 08 Oct 2014 05:34 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। जनकवि बल्ली सिंह चीमा को अखिल भारतीय आचार्य निरंजननाथ सम्मान के लिए चयनित किया गया। यह सम्मान 2 नवंबर को राजस्थान के गांधी सेवा सदन राजसमंद में आयोजित होने वाले समारोह में दिया जाएगा। आचार्य निरंजननाथ सम्मान संयोजक कमर मेवाड़ी ने चीमा को भेजे मेें आमंत्रित पत्र में कहा है कि 16वें अखिल भारतीय आचार्य निरंजननाथ सम्मान में 51 हजार रुपए की धनराशि और स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा। जबकि आचार्य निरंजननाथ विशिष्ट साहित्यकार सम्मान के अंतर्गत कवि और चिंतक डा. सदाशिव श्रोत्रिय (राजस्थान) को 11 हजार रुपए और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि जनकवि चीमा को कुमाऊं का गौरव सम्मान, 2011 में राष्ट्रपति द्वारा गंगाशरण सिंह पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें