रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक श्रमिक सड़क के किनारे पैदल जा रहा था। इस बीच सामने से आ रहे ट्रक संख्या यूपी21एम-3075 ने श्रमिक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक - परिचालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही आसपास के लोगों के मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है।