फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानून में संशोधन के विरोध में धरना

Fri, 19 Sep 2014 05:33 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। श्रम मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित श्रम कानून में संशोधन करने के विरोध में इंकलाबी मजदूर केंद्र और परिवर्तन कामी छात्र संगठन (पछासं) ने संशोधन बिल वापस लेने की मांग की। केंद्र सरकार को मजदूर विरोधी बताकर नारे लगाए गए। इंकलाबी मजदूर केंद्र और पछासं के कार्यकर्ताओं ने संशोधित श्रमिक बिल वापस लेने की मांग पर तहसील परिसर में धरना दिया। दोनों संगठनों ने तहसीलदार के माध्यम से श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर कहा कि प्रस्तावित संशोधन से मजदूरों पर काम का बोझ बढ़ जाएगा। महिलाओं से रात्रि की पाली में काम कराया जाएगा। फैक्ट्रियों को अधिक संख्या में प्रशिक्षु रखने का अधिकार मिलने से नियमित मजदूरों की संख्या घट जाएगी। धरना देने वालों में मुकेश कुमार, मनप्रीत सिंह, पदम सिंह, पंकज कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें