फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष पर कांग्रेस की हैट्रिक!

Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में लगातार तीसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस के पाले में जा रही है। इसके साथ ही कांग्रेस की हैट्रिक बन चुकी है, वहीं गंगवार परिवार का दबदबा भी जिला पंचायत में बना रहेगा। राज्य बनने के बाद से जिपं अध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस के पास ही सुरक्षित रही है। राज्य बनने के बाद पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2003 में हुए थे। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। इसके बाद पंचायत चुनाव वर्ष 2008 में हुए। इस चुनाव में भी भाजपा टिक नहीं पाई और कुर्सी फिर से कांग्रेस के पाले में आ गई। कांग्रेस की जीत के साथ ही सुशीला गंगवार दोबारा जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। इसके बाद हाल ही जून में हुए पंचायत चुनाव में ब्लाक प्रमुख पदों पर कांग्रेस को बढ़त मिल चुकी है। जिले की सात में से छह ब्लाक प्रमुख सीटें कांग्रेस के पाले में आई हैं। जिपं अध्यक्ष पद पर भाजपा से कोई दावेदारी न आने से कांग्रेस की हैट्रिक बन चुकी है। वहीं गंगवार परिवार लगातार तीसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने में सफल रहा है। ईश्वरी प्रसाद निवर्तमान जिपं अध्यक्ष के पति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें