खटीमा। वन विभाग ने एक लाख रुपए की बेशकीमती बैंत की लकड़ी बरामद की है। साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर पिकअप को कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि जंगल से बैंत काटकर एक स्थान पर डंप किया जाता है। तस्करों द्वारा एकत्रित बेशकीमती बैंत बाद में बेची जाती थी। वन विभाग की एक गश्ती टीम ने पीलीभीत रोड पर तेज गति से भाग रही पिकअप का पीछा किया। पीलीभीत रोड बंडिया में पकड़ी गई पिकअप में रेशमबाड़ी रुद्रपुर निवासी मोहम्मद नासिर पुत्र मोहम्मद सलीम और असद पुत्र लियाकत तथा मोहल्ला काका ढोल बरेली निवासी मोनू पुत्र बनवारी लाल बैंत के साथ दबोचे गए। वन क्षेत्राधिकारी टीएस शाही ने बताया कि बैंत का बाजार भाव लगभग एक लाख रुपए है। उन्होंने यह भी बताया कि बैंत की चोरी किलपुरा रेंज से हुई थी। इसलिए यह मामला वन क्षेत्राधिकारी किलपुरा को सुपुर्द की जाएगी।