फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे में डांस के दौरान चले चाकू

Tue, 27 May 2014 05:37 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरपुर। पचौरिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे में डांस को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में चाकू चलने से दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया। बीती रात्रि पचौरिया गांव में जसवंत भंडारी की बारात में डीजे में डांस के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों के बीच चाकू बाजी हो गई। इसमें संतोष भंडारी, दीपक लेखक, दीपक मनोला, अजय, दीपक, चंचल सिंह, नवीन चंद, प्रदीप, देवी दत्त, पीयूष, शंकर घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर सौंप दी ही है। डीजे में डांस को लेकर लड़ाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चकरपुर में कई बारातों में इस तरह की वारदात हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस इस पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है जबकि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि दस बजे के बाद डीजे बंद रहेंगे। अधिकांश डीजे देर रात तक चलते रहते हैं और बाद में शराब के नशे में लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें