काशीपुर। सबमर्सिबल पंप की मोटर ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। ग्राम फिरोजपुर निवासी बबलू (22) पुत्र मटरू रविवार की सुबह नहाने के लिए खराब पड़ी सबमर्सिबल पंप की मोटर की तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे तेज झटके के साथ करंट लग गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बबलू के निधन की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बबलू मजदूरी करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।