फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल नेटवर्किंग साइटों पर भी चुनाव आयोग की नजर

Thu, 17 Apr 2014 05:32 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला निर्वाचन कार्यालय की प्रत्याशियों की सोशल साइटों पर चल रही गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी। नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रत्याशियों से पहली बार नेटवर्किंग, सोशल साइटों की आईडी दर्ज कराई जा रही है। आचार संहिता के कड़े नियमों के चलते प्रत्याशी गिने चुने बैनर पोस्टर ही लगा रहे हैं, ताकि निर्वाचन आयोग की ओर से कोई नोटिस जारी न होने पाए। मगर वे और उनके समर्थक सोशल नेटवर्किंग साइटों पर जमकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। खासकर फेसबुक, ट्वीटर, यू ट्यूब, व्हाट्सअप का इस्तेमाल हो रहा है। साथ ही प्रचार सामग्री एक दूसरे को शेयर भी की जा रही है। निर्वाचन आयोग ने इस तरह के प्रचार प्रसार पर कड़ी नजर रखने का निर्णय लिया है। इसके तहत नेशनल इनफॉरमेशन सेंटर (एनआईसी )के माध्यम से प्रत्याशी के मोबाइल नंबर में आने जाने वाले बल्क एसएमएस पर भी नजर रखी जाएगी। साथ ही नेटवर्किंग साइटों को भी समय समय पर खंगाला जाएगा। यदि किसी प्रत्याशी के पास भड़काऊ या विवादित एसएमएस का आदान प्रदान होता है या फिर नेटवर्किंग साइटों पर इस तरह की प्रचार सामग्री पोस्ट या शेयर की जाती है तो उसको नोटिस थमा कर नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला सूचना अधिकारी बीसी तिवारी ने बताया कि नामांकन दाखिल होने के साथ ही प्रत्याशियों की फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्अप सहित अन्य एकाउंटों की आईडी ली जा रही हैं। बताया कि इसके लिए एनआईसी का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें