फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं आयुक्त ने की निर्वाचन नामावलियों की समीक्षा

Tue, 26 Nov 2013 05:47 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आयुक्त कुमाऊं मंडल ने कहा कि कोई भी अर्ह व्यक्ति फोटो युक्त निर्वाचक नामावली में नाम अंकित होने से नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एक जनवरी 2014 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक युवक-युवती का नाम निर्वाचन नामावली में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए। आयुक्त एएस नयाल सोमवार को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावलियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो नए आवेदक अपना नाम निर्वाचन नामावली में दर्ज कराना चाहते हैं वे अपना आवेदन संबंधित तहसील में निर्धारित प्रारूप में भर सकते हैं। जो व्यक्ति जहां निवास करता है उसके सबसे नजदीकी मतदान केंद्र में ही नाम दर्ज होना चाहिए। ताकि सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। कहा कि जिस मतदान केंद्र में 1200 से अधिक मतदाता हैं उन मतदान केंद्रों को दो अलग-अलग मतदान केंद्रों में बांटने के लिए आयोग को समय पर पत्र लिखा जाए। इस दौरान आयुक्त ने बूथ लेबिल अधिकारियों से भी निर्वाचन नामावली में नाम दर्ज कराने की जानकारी ली। सीडीओ धीराज सिंह गर्ब्याल ने फोटो युक्त निर्वाचन नामावलियों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एडीएम निधि यादव, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम इवा सहाय, पीसी दुम्का, मनीष कुमार, भाजपा विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, विनोद कुमार गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

नोट: फोटो संख्या 25 आरडीपी 1पी- रुद्रपुर समीक्षा बैठक लेते कुमाऊं कमिश्नर नयाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें