फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 20 Nov 2013 05:45 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तराखंड सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद केसी सिंह बाबा व विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में 50 किग्रा में तस्लीम रजा, 56 किग्रा में चेतन कुमार, 62 किग्रा में अमन त्यागी, 69 किग्रा में अंकुर यादव तथा जूनियर बालिका वर्ग के 69 किग्रा में कैलाश कांडपाल, 94 किग्रा में विशाल राजवर, 105 किग्रा में राजपाल सिद्धू तथा महिला वर्ग में शशि कुशवाह, जसविंदर कौर व प्रीति बिष्ट प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के आयोजक उत्तराखंड कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के सचिव राजीव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में एक सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी अगले माह आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर विजय चौधरी, डीपी जुयाल, पुष्पेंद्र चौधरी, निर्मला पंत, सीएल वर्मा, संतोष उप्रेती, रजवन सिंह, शिवतार सिंह, शम्मी चतुर्वेदी, जसपाल सिंह टिल्लू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें