फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि महोत्सव में पशुपालन की जानकारी दी

Tue, 19 Nov 2013 05:45 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सोमवार को आयोजित कृषि महोत्सव की अध्यक्षता कृषि सलाहकार समिति के अध्यक्ष केवल सिंह संधू ने की। इस दौरान कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रविंद्र कुमार खुल्वे ने शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बीज, कृषि रसायन व यंत्रों की जानकारी दी। जबकि पशु चिकित्साधिकारी डा. रोहित सिंह ने पशु पालन विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के विषय में बताया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के मत्स्य वैज्ञानिक डा.एसके शर्मा ने मत्स्य पालन से संबंधित जानकारी दी। हरीश चंद्र सती ने मृदा परीक्षण करने के लिए मिट्टी किस प्रकार की ली जाए तथा परीक्षण के उपरांत उर्वरकों का प्रयोग कैसे किया जाए, इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि कुमार ने इस प्रकार की गोष्ठियां निरंतर कराने एवं कृषि वैज्ञानिक संवाद करना, कृषि उपज का उचित मूल्य दिलाए जाने का अनुरोध किया। गोष्ठी स्थल पर कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध और मत्स्य विभाग द्वारा स्टाल लगाए गए थे। इस मौके पर अरुण कुमार शर्मा, सतीश कुमार, नारायण सिंह, एसपी सिंह, शंकर लाल, होरी लाल, भूपेंद्र सिंह, शंकर लाल, मनोज, बीसी वर्मा, बलवीर छाबड़ा, हरवंश राज छाबड़ा, सतेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें