रुद्रपुर। रम्पुरा क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इस दौरान दोनोें ही पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक रम्पुरा वार्ड नंबर सात निवासी बाबूराम और घनश्याम के बीच विवाद चल रहा है। रविवार सुबह किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों ही पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर खूब लाठी डंडे बरसाए। इसमें बाबूराम उनके पुत्र प्रेम पाल, प्रेम शंकर और घनश्याम के पुत्र नरेश व रमेश चोटिल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राकेश चंद्र थपलियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।