फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटने से पांच घायल

Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। अनियंत्रित बस के पलटने से पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के देहरादून डिपो की हाईटेक बस नैनीताल जा रही थी। करीब साढ़े चार बजे एसआईएमटी के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में देहरादून निवासी कौशल प्रसाद (57), इंद्र सयाना (50), सती पंागती (55), गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी हरेंद्र सिंह (50), शिमला (हिमाचल प्रदेश) हाल निवासी भीमताल लक्की (24) घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पर पहुंची 108 एंबुलेंस कर्मियों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बस में 36 से अधिक यात्री सवार थे। यात्रियों को बाद में दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें