फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर, रुद्रपुर नगर निगम में प्रशासक तैनात

Fri, 01 Mar 2013 05:31 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अधिसूचना जारी होने के बाद जिलाधिकारी बृजेश कुमार संत ने देर सायं काशीपुर और रुद्रपुर नगरनिगम के प्रशासक का चार्ज संभाल लिया। इसी के साथ ही इन नगरपालिकाओं के अंतिम चेयरमैन के लोकार्पण व शिलान्यास का कार्यक्रम भी आज से बंद हो जाएंगे। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर और काशीपुर को नगर निगम बनाए जाने की घोषणा 26 जनवरी को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने राजधानी देहरादून में की थी। मगर इसकी अधिसूचना जारी नहीं होने की वजह से रुद्रपुर और काशीपुर नगरपालिका के चेयरपर्सन योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर रहे थे। बृहस्पतिवार को शासन ने रुड़की के साथ ही रुद्रपुर व काशीपुर नगरपालिका को नगर निगम बनाए जाने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। जिसमें जिलाधिकारी को प्रशासक नियुक्त किए जाने की बात कही गई है। देर सांय शासनादेश जिलाधिकारी दफ्तर में भी पहुंच गया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार संत ने बताया कि शासनादेश के अनुरूप देर सायं उन्होंने काशीपुर व रुद्रपुर नगर निगम के प्रशासक के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया। बताया कि इन निकायों के चुने हुए प्रतिनिधियों को मिल रही सुविधाएं अधिसूचना जारी होने के साथ स्वत: ही समाप्त हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें