फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सभासद के पुत्र की मौत

Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। नगरपालिका सभासद शकील अहमद के पुत्र की बरेली के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सभासद शकील अहमद का पुत्र 22 वर्षीय फैसल रविवार दोपहर अपनी कार से बहेड़ी निवासी दोस्त फैजान के साथ बरेली जा रहा था। रास्ते में फतेहगंज के निकट उनकी कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर बरेली पुलिस दोनों को एंबुलेंस से बरेली चिकित्सालय ले गई। जहां फैसल ने दम तोड़ दिया जबकि फैजान आईसीयू में भर्ती है। सभासद के पुत्र की मौत की खबर मिलते ही नगर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पालिकाध्यक्ष के पति धर्मराज जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र चावला, ओमप्रकाश दुआ, आशीष तिवारी, इम्तियाज मलिक, मो. अकरम, शुएब खान, अहमदुल्ला खान, हरेन्द्र मान, मुश्ताक अहमद,मुजीब मलिक, अब्दुल मजीद, नजाकत खान, इंतजार मलिक, इकबाल कुरैशी, इकबाल अहमद आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें