फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुधरेगी नगला-किच्छा मार्ग की हालत

Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगला-किच्छा मार्ग की दशा जल्द सुधरेगी। लंबे समय से यह मार्ग जर्जर हालत मेें है। सड़क के पुनर्निर्माण के लिए शासन ने 7.48 करोड़ रुपये को स्वीकृति दे दी है। साथ ही लोनिवि को कार्य शुरू कराने के लिए चार करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिए हैं। गौरतलब है कि नगला-किच्छा मार्ग बेहद दयनीय स्थिति में है। जगह-जगह बने गड्डे व अधिकांश स्थानों पर सड़क से उधड़ चुका डामर दुर्घटनाओं का सबब बना है। आए दिन इस मार्ग में दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। राजमार्ग होने के बाद भी सड़क की बदतर स्थिति होने पर ग्रामीणों द्वारा कई बार मार्ग के सुधार की मांग की गई थी। काफी समय बाद इस पर लोनिवि ने 8.6 किलोमीटर मार्ग के पुनर्निर्माण व सुधार कार्य कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब शासन अपर सचिव एएस नेगी ने निर्माण कार्य की स्वीकृति संबंधी पत्र लोनिवि रुद्रपुर को भेज दिया है। सहायक अभियंता आनंद सिंह नेगी ने बताया कि 8.4 किमी मार्ग के लिए 744.45 लाख रुपये को स्वीकृति मिल गई है और चार करोड़ रुपये विभाग को उपलब्ध करा दिए गए हैं। एक साल के भीतर मरम्मत कार्य पूरा किया जाना है। बताया कि कोशिश रहेगी कि निर्धारित समय पर काम कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें