काशीपुर/खटीमा/सितारगंज। कुंभ मेला समर्पण निधि कार्यक्रम के तहत प्रदेश के दौरे के पर निकले विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महासचिव डा. प्रवीन तोगड़िया शनिवार को सुबह 10 बजे मानपुर रोड स्थित आरके फ्लोर मिल (काशीपुर) पहुंचेंगे। कार्यक्रम संयोजक अनूप अग्रवाल ने बताया कि यहां वह इलाहाबाद में होने वाले महाकुंभ के लिए समर्पण निधि कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही परिषद के कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। वहीं खटीमा में बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सुरेश कुशवाहा ने बताया कि श्री तोगड़िया वहां शाम चार बजे ब्लाक सभागार में पहुंचेंगे। सितारगंज में प्रखंड मंत्री विवेक शर्मा के आवास पर हुई विहिप, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी की बैठक में जिला मंत्री सुधीर बंसल ने बताया कि श्री प्रवीन भाई तोगड़िया देर शाम सितारगंज पहुंचेंगे। बैठक में प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख पंकज कबड़वाल, पीएस राणा, गुरदयाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, अरुण शर्मा, विनय शर्मा, हेतराम आदि थे।