किच्छा। रविवार शाम को हल्द्वानी मार्ग पर गोकुलनगर के निकट आल्टो कार से हुई दुर्घटना में पवन फार्म के घायल श्रमिक महेंद्र 45 वर्ष ने हल्द्वानी के एक प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया है। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। रविवार शाम को शांतिपुरी निवासी महेंद्र 45 वर्ष अपनी ड्यूटी करके पवन फार्म से घर जा रहा था कि गोकुलनगर के निकट एक आल्टो कार ने उसे टक्कर मार दी बाद में कार चालक उसे अपनी कार में बैठाकर हल्द्वानी ले गया और बेस अस्पताल में भर्ती कर गायब हो गया सूचना पर परिजन हल्द्वानी पहुंचे और घायल श्रमिक को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर सोमवार को उसने दम तोड़ दिया मृतक की तीन पुत्रियां हैं और वह पिछले पंद्रह सालों से पवन फार्म में नौकरी करता था। मृतक की पत्नी नंदी देवी का रो रोकर बुरा हाल है।