फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीसी के निलंबित कंपनी सचिव बहाल किए गए

Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। उत्तराखंड सीड्स एंड तराई डेवलपमेंट के निलंबित कंपनी सचिव आरके निगम को अध्यक्ष एवं कृषि मंत्री डा.हरक सिंह रावत ने बहाल कर दिया है। गौरतलब है कि कंपनी सचिव आरके निगम पर कार्यवाहक महाप्रबंधक रहते हुए टीडीसी का बीज समय पर न बेचने के आरोप लगाए गए थे। आरोपों के कारण तत्कालीन अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री निगम को फरवरी 2010 में बरखास्त कर दिया था। अध्यक्ष के फैसले को निगम ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने उन्हें पद पर बहाल करने के आदेश दिए थे लेकिन टीडीसी प्रबंधन ने निगम को बहाल न कर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले का संज्ञान लेते हुए निगम की बरखास्तगी को अनुचित मानते हुए उन्हें बरखास्त करने के स्थान पर निलंबित रखते हुए जांच कराने के निर्देश दिए थे। इधर टीडीसी के अध्यक्ष एवं कृषि मंत्री डा.हरक सिंह रावत ने आरके निगम को बहाल करने के आदेश पारित कर दिए। उन्होंने कहा कि निगम के खिलाफ विभागीय जांच कराई जाएगी। प्रशासनिक आदेश निर्गत होने के बाद कंपनी सचिव आरके निगम ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें