काशीपुर। उत्तरकाशी में दैवीय आपदा से हुए आर्थिक नुकसान को देखते हुए नगर पालिका के सभासदों ने मुख्य बाजार में लोगों से सहायता मांगी। बृहस्पतिवार को नगर पालिका के सभासदों ने मुख्य बाजार में जुलूस के रूप में उत्तरकाशी में हुई दैवीय आपदा से नुकसान को देखते हुए सहायता मांगी। इस दौरान मिली सहायता राशि को सभासदों ने एसडीएम जगदीश लाल को सौंपी। इस मौके पर सभासद मिथुन बेदी, अलका पाल, सादिक हुसैन, राजू सेठी, वैशाली गुप्ता, माधुरी माहेश्वरी, डा. माजिद हुसैन, गीता चौहान, योगेश चतुर्वेदी आदि थे।