फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर से अपहृत किशोर गूलरभोज में बरामद

Sun, 17 Jun 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। छह दिन पहले रामनगर नैनीताल से अपहृत हुए किशोर को गूलरभोज पुलिस ने बरामद कर लिया है। जबकि अपहरणकर्ता पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

गूलरभोज पुलिस चौकी इंचार्ज नासिर हुसैन के नेतृत्व में शनिवार की सायं करीब आठ बजे क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को देख बाइक सवार दो युवक एक किशोर को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने बाइक का पीछा भी किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। बाद में पुलिस ने किशोर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रामनगर हल्दुवा ग्राम छोटे राजपुर निवासी पिंटू पुत्र केहर सिंह बताया। पूछताछ में पता चला कि बाइक से फरार होने वाले युवक अपहरणकर्ता थे। उन्होंने पिंटू को 10 जून को रामनगर से अपहरण किया था। इस मामले में 12 जून को रामनगर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक नाबालिग पिंटू ने बताया कि अपहरणकर्ता नैनीताल धारी के हैं। पुलिस ने रामनगर पुलिस से संपर्क साध पिंटू की बरामदगी की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें