फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरातियों और बारातियों में मारपीट

Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खाना खाने को लेकर विवाह समारोह में घरातियों व बारातियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें पिता पुत्र समेत दो लोग घायल हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है भूरारानी क्षेत्र में शुक्रवार की रात रामपुर रोड स्थित नारायण कालोनी से बारात आई हुई थी। इसी बीच खाना खाने को लेकर बाराती व घरातियों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे भी चले। इससे विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई। मारपीट के दौरान बारात में शामिल जयकिशन और उनके पुत्र रमन चोटिल हो गए। जब तक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक मामला शांत हो चुका था। बाद में पुलिस ने कन्या पक्ष से घटना की जानकारी ली। इधर मारपीट में घायल हुए रमन और उसके पिता ने निजी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाकर मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। एसएसआई केपी टम्टा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें