बाजपुर। जहरीला शराब पीने से हुई मौत के विरोध में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बब्बू सैफी के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर हो रही शराब तस्करी को रोकने में सरकार नाकाम साबित रही है। वहां सिंह स्वरूप भारती, राजकिशोर, रेशम यादव, ज्ञानचंद, धर्मवीर दिवाकर, जावेद वारसी, सुनील चानना, विकल, शुभम शर्मा, आकाश सागर आदि थे।