सितारगंज। नगर में अतिक्रमण अभियान के दौरान उजाड़े गए फड़ व्यवसायी एवं ठेली वालों को जेल कैंप रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे पड़ी राजस्व की भूमि पर दोबारा बसाया जाएगा। बता दें कि मुख्य मार्गों पर डिवाइडर बनने के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। जबकि सड़क किनारे फड़ व्यवसायी और ठेली वालों के कारण शहर में जाम की स्थिति पैदा होती है। ऐसे में बैठक में निर्णय लिया गया कि फड़ और ठेली वालों को इस भूमि पर वेंडिंग जोन बना कर वहां स्थापित किया जाएगा। इधर, टेंपो चालकों एवं निजी वाहन चालकों के लिए मीना बाजार रोड पर वाहन खड़े करने की सहमति बनी है। बैठक में सिंचाई विभाग के एई बीसी नैनवाल, ईओ शेखर चंद्र जोशी, जेई सतपाल, एसएसआई मदन मोहन जोशी आदि थे।