काशीपुर में ट्रक की टक्कर से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम कुंडेश्वरी निवासी नीमा देवी (35) पत्नी मदन सिंह और वंदना (45) पत्नी पंकज बाजपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करती हैं। शुक्रवार सुबह नीमा देवी और वंदना शिवलालपुर होते हुए ड्यूटी पर पैदल जा रही थीं। इसी समय गांव का ही सुरेश भट्ट (32) पुत्र जगतनाथ भट्ट अपनी बाइक से जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने सुरेश की बाइक में टक्कर मार दी, जिसके बाद अनियंत्रित बाइक की चपेट में दोनों महिलाएं आ गई। हादसे में महिलाओं समेत तीनों घायल हो गए।