काशीपुर में लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एके सिंह ने किया। इस दौरान स्वतंत्र मेहरोत्रा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष सतविंदर सिंह, सचिव शेरजंग सिंह धालीवाल, कोषाध्यक्ष एसके मेहरोत्रा सहित नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। समारोह में दो दिव्यांगों को ट्राई साइकिलें दी गईं। वहां सुखविंदर सिंह, अमरीक सिंह, सुरेश शर्मा, जसवीर सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, आरएस नेगी, इंदर सिंह, मोहम्मद नवी आदि थे।