किच्छा। स्थानीय चीनी मिल ने गन्ना किसानों का 15 दिसंबर 2016 तक का 14.65 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। चीनी मिल ईडी दीप्ति सिंह ने बताया कि मिल ने 1.24 लाख बोरी का उत्पादन किया है। 9.72 फीसदी की रिकवरी की है जो कि उत्तराखंड में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल में बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है। किसानों, श्रमिकों के आपसी तालमेल से चीनी मिल को विकास की ओर ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।