बाजपुर सड़क हादसे के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने कोतवाल जीबी जोशी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। बता दें कि सात जनवरी को नगर मोहल्ला मझरा प्रभु निवासी नौ वर्षीय अंजू और उसकी सहेली प्रिया सड़क किनारे खड़े थे कि बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल दोनों बालिकाओं में से अंजू की मौत हो गई। जबकि प्रिया का इलाज चल रहा है। घटना के बाद बाइक छोड़कर युवक फरार हो गए थे। लोगों को बाइक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। बुधवार को पीड़ित कोतवाल जीबी जोशी ने मिले और न्याय की गुहार लगाई।