काशीपुर। कोर्ट रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसकी शिनाख्त मोहल्ला कटोराताल में भुल्लनशाह मजार निवासी सरफराज उर्फ सोनू (30) पुत्र रियाजुल हक अंसारी के रूप में हुई। मृतक के पिता ने बताया कि सरफराज नशे का आदी था। उन्होंने उसे संपत्ति में हिस्सा देकर घर से अलग कर दिया था। उसकी हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी भी दो बच्चों को लेकर मायके चली गई थी, जिसके चलते वह अवसाद में था। रियाजुल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:30 बजे सरफराज मोमबत्ती लाने की बात कहकर घर से निकला था। अकसर बिना बताए घर से निकल जाता था और रात रात भर घर से बाहर रहता था। मंगलवार की रात न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोज नहीं की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ब्यूरो