फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय बाल विकास गोष्ठी का समापन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर में पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल विकास कांग्रेस की गोष्ठी का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार ने किया। संचालन ब्लॉक समन्वयक रजनीश कुमार पचैरी और सर्वेश कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने विज्ञान के महत्व व आइंस्टीन के रोचक प्रसंग सुनाकर विद्यार्थियों को विज्ञान के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में ब्लॉक के 14 विद्यालयों के छात्र, छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अजीम शाह राइंका रायपुर, रश्मि भारती पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कालेज जसपुर, बादल राइंका कूंडा, नर्गिस राकउमावि बाबरखेड़ा व आदित्य कुमार राइंका कूंडा के प्रोजेक्ट चयनित किए गए। निर्णायक दल के रुप में डॉ अजीत सक्सेना, सर्वेश कुमार वर्मा, राजीव कुमार चौहान ने अहम भूमिका निभाई। वहां विपिन पांडे, श्वेता वत्सल, शालिनी वर्मा, पंकज अग्रवाल, पूनमलता, यशपाल सिंह चौहान, रघुनाथ सिंह, हरीश कुमार व शालिनी आर्या आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें