काशीपुर में ग्राम सुआवाला बिजनौर यूपी निवासी 18 वर्षीय युवती के कीटनाशक पीने से हालत बिगड़ गई। आनन- फानन में परिजनों ने उसे जसपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका आठ भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी।