रुद्रपुर। पशुपालन विभाग आगामी 16 अगस्त को पशु कृमिनाशक दवापान दिवस के रूप में मनाएगा। इस दौरान जिले के 20 हजार पशुओं को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने यह जानकारी दी।