गदरपुर में खंड विकास कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत कौर की अध्यक्षता में हुई बीडीसी बैठक में विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा की। सीडीओ आलोक कुमार पांडेय एवं डीडीओ अजय सिंह की मौजूदगी में पंचायत प्रतिनिधियों ने बिजली, पानी, सड़क, इंदिरा आवास, मनरेगा, स्वजल, शिक्षा एवं पेंशन सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जनहित के कार्यों में अधिकारियों की ओर से बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। ग्राम प्रधानों ने सदन में राशन कार्डों की कमी का मुद्दे को प्रमुखता से रखते हुए कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की। डीडीओ अजय सिंह ने मनरेगा से होने वाले कार्यों पर ध्यान देने एवं अभिलेखों को पूर्ण रखने की बात कही। सीडीओ ने सदन में आने वाली समस्याओं के निराकरण का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन एबीडीओ पंकज कुमार ने किया। वहां पर बीडीओ निर्मला जोशी, विमला वर्मा, रतन हाल्दार, राजेश बजाज, देव सिंह, विपिन गाबा, दलीप कुमार, अनिल शर्मा, रविंद्र सिंह, संजय चौधरी, चंद्रजीत सुध, स्वदेश कुमार डंग, नबी जान, भूप सिंह आदि थे।