जसपुर में पतरामपुर जंगल स्थित कालू सैयद बाबा के मजार के गद्दीनशीन को लेकर हुए हंगामे के बाद एसडीएम ने मजार के लिए बनी अस्थायी कमेटी को भंग कर दिया है। मजार का हिसाब अब पुलिस और प्रशासन की टीम रखेगी। बीते सोमवार को जायरीनों की सेवा के लिए मोहम्मद कासिम को मजार पर गद्दीनशीन के तौर पर बैठाया गया था। इस पर विरोधियों ने हंगामा शुरू कर दिया और एसएसपी से शिकायत कर दी। बृहस्पतिवार को कोतवाल अबुल कलाम और तहसीलदार जोगा सिंह ने मजार पर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। एसडीएम से अस्थायी कमेटी को भंग करने को कहा। एसडीएम ने कमेटी भंग कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि कमेटी को भंग कर दिया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी मजार में एकत्र रकम का हिसाब लेकर पुलिस और प्रशासन को बताएंगे। इसके बाद रकम बैंक में जमा कराई जाएगी।